विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ क्रिकेट संघ बना 'विवादों का अड्डा': पैसे लेकर चयन और कागजी AGM पर फूटा गुस्सा, अब JSCA के पाले में गेंद

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:06 AM (IST)

रामगढ़ क्रिकेट संघ (RCA) एक बार फिर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और राजनीतिक हस्तक्षेप के गंभीर आरोपों से घिर गया है, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर लग गया है। 

सिद्धो-कान्हू जिला मैदान। (जागरण)

सिद्धो-कान्हू जिला मैदान। (जागरण)

HighLights

  1. रामगढ़ क्रिकेट संघ भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरा।

  2. खिलाड़ियों के चयन में धांधली, राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप।

  3. खेल प्रेमियों ने लोकतांत्रिक चुनाव, पारदर्शिता की मांग की।

दिलीप कुमार सिंह, रामगढ़। आरसीए यानी की रामगढ़ क्रिकेट संघ खेल कम विवाद का अड्डा। क्योंकि आरसीए एक बार फिर से भारी विवादों के घेरे में आ गया है।

पूर्व से ही रामगढ़ क्रिकेट संघ का विवादों से गहरा नाता रहा है। अब विवाद मैदान से निकलकर सड़क पर पहुंच गया है। चहुंओर विरोध हो रहा है।

सारे विवाद सहित भ्रष्टाचार की सबूत के साथ कहा तो यहां तक जा रहा है कि कभी भाई-भतीजावाद, पैसे का गबन, घूस लेकर खिलाने का आरोप, जिले से बाहर के खिलाड़ियों को खिलाने, बालिका टीम के खिलाड़ियों को खिलाने के नाम पर आपत्तिजनक व्यवहार व शब्दों सहित आदि लगते रहे हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि बिना ओपन एजीएम किए ही अभी तक आरसीए संचालित होता रहा है। आरोप तो यह भी है कि आज तक कागजों पर एजीएम होता रहा है, कमरे में बैठकर पदाधिकारियों का चुनाव होता रहा है।

गुपचुप तरीके से संघ का कार्यकाल चलता रहा है, शिकायतों की पोटली भारी होती जा रही है। खेल प्रेमी हमेशा से मुखर होते रहे हैं, जेसीए तक को शिकायत किया जाता रहा है। एक ही पदाधिकारी पर आरोप बार-बार लगता रहा है, खिलाड़ियों को कभी तवज्जो नहीं दिया गया।

खेलप्रेमियों ने खोला मोर्चा

अब फिर से खेलप्रेमियों ने मोर्चा खोल दिया है, खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चिंतित हो रहे हैं। संघों में खिलाड़ियों की पूछ नहीं होने से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी दूरी बनाते चले गए।

जिले में खिलाड़ियों के साथ हमेशा से ही खेल हो रहा है, खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर है। अन्य खेल संघों में खिलाड़ियों के बजाय राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का जमघट लगा है। कभी खेल से नाता नहीं रहा, पर खिलाड़ियों को कोचिंग देने लगते हैं।

खेल मैदान का कभी चेहरा नहीं देखने वाले विभिन्न खेल संघों के मठाधीश बने हुए हैं। इधर आरसीए अध्यक्ष ने भी समय-समय पर संघ में हो रही समस्याओं सहित व्याप्त भ्रष्टाचार व मनमानी को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। जेसीए सदस्य व पूर्व कोषाध्यक्ष ने भी पूर्व खिलाड़ियों के साथ मोर्चा खोल रखा है।

उनका कहना है कि संघ में पारदर्शिता नहीं है, खिलाड़ियों का चयन पैसे लेकर मनमाने तरीके से होता है। खेलप्रेमियों का कहना है कि जब तक संघ में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं होगा, तब तक जिले का क्रिकेट आगे नहीं बढ़ेगा।

प्रतिभावान खिलाड़ी दूसरे जिलों में पलायन कर रहे हैं। अब देखना है कि जेसीए इस विवाद पर क्या कदम उठाता है। या हर बार की तरह मौनी बाबा बनकर खेल में राजनीति होता देखते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- रामगढ़ के अमित और सुमित का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन, झारखंड टीम में दिखाएंगे दम; आज होंगे बडोदरा रवाना

बार-बार एजीएम के लिए बोलते हुए वर्षों बीत गए पर कभी ओपन एजीएम नही हुआ है। आखिर एक ही व्यक्ति क्यों सर्वोपरि बनकर रहे। वह भी जिसका कभी खेल का इतिहास ही नही रहा है।

-

राहुल मजूमदार, पूर्व क्रिकेटर।

कभी आरसीए में खिलाड़ियों को तवज्जो नही दिया गया है। खिलाड़ियों के जगह पर वैसे लोगों को रखा जाता रहा है जो मनमानी करते रहने पर सभी मौन होकर अपनी स्वीकृति देते रहे।

-

राजेश मंडल, पूर्व क्रिकेटर।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।