Move to Jagran APP

बाहरी लेबर खदेड़ो आंदोलन करेगा विस्थापित संघर्ष मोर्चा

वर्ष 1996 में पीटीपीएस के वाच टावर संख्या छ पर रात्रि पाली ड्यूटी कर रहे उडीसा निवासी प्रधान आरक्षक जीडी वृंदावन मांझी अपराधियों के हमले का शिकार हो गए थे। जिसके बाद ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 10:37 PM (IST)
बाहरी लेबर खदेड़ो आंदोलन करेगा विस्थापित संघर्ष मोर्चा

संवाद सूत्र, पतरातू थर्मल (रामगढ़): पीटीपीएस काली मंदिर प्रांगण में गुरुवार को विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद व संचालन किशोर महतो ने किया। बैठक के माध्यम से बताया गया कि पीवीयुएनएल प्लांट निर्माण कार्य करा रही विभिन्न कंपनियां बाहरी मजदूरों को लाकर कार्य करा रही है। वहीं यहां के रैयत विस्थापित महज आश्वासन पर प्लांट निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। अगर परिस्थिति ऐसी ही बनी रही तो जल्द ही विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा बाहरी मजदूर खदेड़ो आंदोलन करने को विवश हो जाएगी। बताया गया कि विस्थापित प्रभावित बेरोजगारों की सूची पतरातू अंचलाधिकारी के माध्यम से पीवीयुएनएल को सौपा जा चुका है। बैठक में मुख्य रूप से कुमेल उरांव, असगर अली, लालु महतो, राजाराम प्रसाद, शुभान अंसारी, अनिल मुण्डा, छोटू करमाली, कमल प्रजापति, अशोक उरांव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.