CM हेमंत सोरेन से मिलने नेमरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन को ...और पढ़ें

रघुवर दास ने हेमंत सोरेन की माता को श्रद्धांजलि दी। जागरण
HighLights
रघुवर दास ने हेमंत सोरेन की माता को श्रद्धांजलि दी।
नेमरा में हुई यह मुलाकात मानवीय संवेदना दर्शाती है।
राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर संवेदना व्यक्त की।
संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
राजनीति में विचारों और कार्यशैली का अंतर स्वाभाविक है,लेकिन दुख की घड़ी में संवेदना के साथ खड़ा होना मानवीय रिश्तों की गहराई को दर्शाता है। ऐसे में इस कठिन समय में उनकी मुलाकात राजनीतिक दायरे से परे आपसी सम्मान और मानवीय सरोकारों का संदेश देती है।
रघुवर दास ने रूपी सोरेन के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए पहले भी उनके प्रति आत्मीयता व्यक्त की थी। यह मुलाकात याद दिलाती है कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दुख के क्षणों में साथ खड़ा होना ही रिश्तों की वास्तविक गरिमा और संवेदनशीलता को सामने लाता है।
नेमरा से ही सरकारी कामकाज निबटा रहे मुख्यमंत्री
मौजूदा परिस्थितियों में मुख्यमंत्री सचिवालय यानी सीएमओ का कामकाज भी नेमरा से संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहीं से राज्य की विधि-व्यवस्था पर नजर रखने के साथ जरूरी सरकारी कामकाज निबटा रहे हैं।
