विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, सोती पत्नी को मारकर सड़क किनारे फेंका शव; पति गिरफ्तार

Published: Sun, 01 Nov 2026 04:52 PM (IST)

बोकारो में पत्नी की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति महेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार ...और पढ़ें

घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या की।

घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या की।

HighLights

  1. घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या की।

  2. शव को ठिकाने लगाने के लिए सड़क किनारे फेंका।

पंचायत सूत्र, रामगढ़। बोकारो जिले के जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति महेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाल रंग का टाटा मैजिक एक्सप्रेस वाहन (जेएच01सीटी-5368) भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि बड़गांव-लालपनिया सड़क पर डाकासाडम मोड़ के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव फेंके जाने का प्रतीत हुआ। जांच के दौरान मृतका की पहचान नीलू देवी (40 वर्ष) पति महेंद्र कुमार मंडल, निवासी ग्राम चोरगांवा, थाना लालपनिया के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, तेनुघाट भेज दिया।

मृतका के पिता रामेश्वर मंडल ने आवेदन देकर महेंद्र कुमार मंडल, नरेश साव और मालती देवी पर नीलू देवी की हत्या का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने महेंद्र कुमार मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 30 अक्टूबर की सुबह पत्नी के साथ घरेलू विवाद हुआ था। रात में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने सो रही पत्नी की हत्या कर दी और शव को लाल रंग के टाटा मैजिक वाहन में ले जाकर फेक दिया। 

यह भी पढ़ें- Kalpi Advocate Murder Case: चाचा कहकर बुलाया, फिर कर दी हत्या! कालपी बार संघ अध्यक्ष के मर्डर की खौफनाक कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।