विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज नेमरा पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन, दादा सोबरन मांझी को देंगे श्रद्धांजलि; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:45 AM (IST)

रामगढ़ के नेमरा-लुकैयाटांड़ में 27 नवंबर को बलिदानी सोबरन मांझी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। इस अवसर पर विकास मेले का आयोजन होगा, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

बलिदानी सोबरन मांझी का बलिदान दिवस 27 नवंबर को।

बलिदानी सोबरन मांझी का बलिदान दिवस 27 नवंबर को।

HighLights

  1. बलिदानी सोबरन मांझी का बलिदान दिवस 27 नवंबर को।

  2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह में होंगे शामिल, सुरक्षा कड़ी।

संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। नेमरा गांव के लुकैयाटांड़ में 27 नवंबर को बलिदानी सोबरन मांझी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने गुरुवार को बलिदान स्थल और आसपास के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, मंच, पंडाल, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को समारोह में शामिल होने नेमरा-लुकैयाटांड़ पहुंचेंगे। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों के अधिकारी और जवान लगाए गए हैं।

समारोह में कई मंत्री, विधायक, सांसद और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। बलिदान दिवस पर मेला लगेगा। ग्रामीणों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। विकास मेले में विभिन्न विभाग सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां बांटी जाएंगी।

क्षेत्र की कई विकास योजनाओं का आनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रस्तावित है। जिंदल ग्रुप पतरातु के कर्मचारियों ने बलिदान स्थल के फव्वारे की मरम्मत की है। महाजनी शोषण, सूदखोरी और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले शिक्षक सोबरन मांझी की 27 नवंबर 1957 को लुकैयाटांड़ में महाजनों ने हत्या कर दी थी। उन्होंने शिक्षा के जरिए आदिवासी-मूलवासी समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया था।

उनके बलिदान ने झारखंड आंदोलन और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की लड़ाई को प्रेरणा दी। वे पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पिता और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दादा थे। लुकैयाटांड़ में दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा के ऊपर छज्जे का निर्माण पूरा हो गया है।

मुख्यमंत्री अपने दादा सोबरन मांझी और दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देंगे। जिले के अधिकारियों और प्रखंड के बीडीओ-सीओ की ब्रीफिंग में कर्मचारियों को ईमानदारी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। अनुपस्थित पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 

यह भी पढ़ें- सब लेफ्टिनेंट बन रामगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: पहले ही प्रयास में पास की SSB परीक्षा, चौथी पीढ़ी करेगी देशसेवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।