विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कबाड़ से बनाई CCL के 'मैस्कॉट ताऊ' की प्रतिमा, गिद्दी-ए के कर्मचारियों की अनूठी पहल

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:02 PM (IST)

गिद्दी-ए परियोजना के कर्मचारियों ने अनुपयोगी स्क्रैप से सीसीएल के मैस्काट 'ताऊ जी' की आकर्षक प्रतिमा तैयार की है, जिसका अनावरण अरगडा जीएम सत्यजीत कुमार ने किया।

ताऊ जी की प्रतिमा के साथ जीएम और कर्मचारी। फोटो जागरण

ताऊ जी की प्रतिमा के साथ जीएम और कर्मचारी। फोटो जागरण

HighLights

  1. गिद्दी-ए कर्मचारियों ने कबाड़ से बनाई ताऊ जी प्रतिमा

  2. अरगडा जीएम सत्यजीत कुमार ने किया अनावरण

  3. 'वेस्ट टू वेल्थ' और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में स्थापित ताऊ जी की प्रतिमा का शुक्रवार को अनावरण किया गया। अनावरण करने का कार्य अरगडा जीएम सत्जीत कुमार ने किया।

मौके पर जीएम सत्यजीत कुमार ने बताया कि सीसीएल के अरगडा क्षेत्र में विशेष अभियान 6.0 के तहत ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा को साकार करते हुए गिद्दी-ए परियोजना के उत्खनन कार्यशाला के कर्मचारियों ने अनुपयोगी स्क्रैप से सीसीएल के आधिकारिक मैस्काट ‘ताऊ जी’ की आकर्षक प्रतिमा तैयार की है।

कर्मचारियों की इस अनूठी पहल ने यह संदेश दिया है कि बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग कर उन्हें उपयोगी और आकर्षक बनाया जा सकता है। गिद्दी-ए परियोजना की उत्खनन कार्यशाला के कर्मियों ने अपने तकनीकी कौशल, कलात्मक प्रतिभा और मेहनत से स्क्रैप सामग्री को नया रूप देकर ‘ताऊ जी’ की प्रतिमा तैयार की है।

उन्होंने कहा कि नियमित कार्यों के साथ अतिरिक्त समय और श्रम लगाकर तैयार की गई यह कृति कर्मचारियों की सृजनशीलता, समर्पण और सामूहिक प्रयास का उदाहरण है।

कर्मचारियों के इस पहल का उद्देश्य केवल कार्यस्थल की सुंदरता बढ़ाना नहीं, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कबाड़ के उचित निस्तारण और अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

उन्होंने कहा कि जीएम कार्यालय परिसर में प्रतिमा स्थापित होने से यहां आने वाले अधिकारी, कर्मचारी और आगंतुक भी इस अभिनव प्रयास से प्रेरणा ले सकेंगे।

जीएम ने इस रचनात्मक पहल के लिए गिद्दी-ए परियोजना की उत्खनन कार्यशाला के कर्मचारियों की सराहना की। यह प्रयास ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के संदेश को धरातल पर उतारने के साथ ही संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देना बताया।

इस अवसर पर प्रतिमा अनावरण के अवसर पर अरगडा जीएम आपरेशन सुभाष चंद्र गुप्ता, अमला अधिकारी राजीव कुमार, अमला अधिकारी ( असैनिक) नासिर तौहीद, नोडल अधिकारी सीएसआर कुमार अंकित, एएन सिंह, सतीश श्रीवास्तव, एसएन तिवारी, अंशु अग्रवाल, मो. यासिर, अयोध्या करमाली आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- 500 का था दावा, 50 कार्यकर्ता ही गए दिल्ली; कांग्रेस की रैली में भीड़ जुटाना सिंहभूम के नेताओं के लिए चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।