यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड में BJP को लग सकता है झटका, CM हेमंत की भाभी ने दिया बड़ा संकेत; तेज हुई सियासी हलचल
Jharkhand Politics News Hindi झारखंड में भाजपा को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ...और पढ़ें

HighLights
- बाहा पूजा व होली मनाने अपने गांव पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
- रूपी सोरेन, पत्नी व भाभी सीता सोरेन भी पहुंची गांव
संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के बरलंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने पैतृक आवास नेमरा गांव पहुंचे।
मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से अपराह्न में नेमरा पहंचे थे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही रामगढ़ जिला पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया।
इसके बाद सीधे अपने आवास पहुंचे।घर पहुंचने के बाद अपने कुल देवता पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने गाजे–बाजे के साथ अपने पैतृक आवास से सीएम को पूजा स्थल जाहेर स्थान लाया गया।
यहां पूर्व से पहुंचे उनके अपने सगे सम्बंधी, परिवार के लोगों से मिले। इसके बाद सीधे सीएम संथाली पहनावा के साथ जाहेर ग्राम पर ग्राम देवता की पूजा–अर्चना की गई।
यहां ग्रामीणों के भारी संख्या मे महिलाएं अपने माथे पर लोटा मे पानी के साथ साथ फूल और आम का पता लिए हेमंत सोरेन का स्वागत किया।
इसके बाद सीएम बाहा पूजा मे शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहा पूजा व सरहुल पर्व झारखंड के आदिवासियों का मुख्य त्योहार है।
दोनों पर्व के उपलक्ष्य मे देशवासियों व राज्यवासियों को बधाई देता हूं। सीएम ने आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ सरहुल त्योहार भी मनाया एवं उनके साथ नाचकर ढोल नगाडे बजाए।
विधायक ममता देवी भी कार्यक्रम मे शामिल हुई। बाहा पूजा के मौके पर ममता देवी ने कहा कि बाहा व हरहुल पर्व की राज्यवासियों को बधाई देता हूं।
वहीं गांडेय विधायक व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन, सीएम की मां रुपी सोरेन, रेखा सोरेन आदि मौजूद थे।

सीता सोरेन के झामुमो में जल्द शामिल होने का संकेत
सोरेन परिवार से अलग होकर भाजपा में शामिल हुईं सीता सोरेन झामुमो में फिर से शामिल हो सकती हैं। इसका संकेत आज नेमरा गांव में बाहा पूजा अनुष्ठान के दौरान मिला है।
पिछले दो साल के अंतराल में सीता सोरेन हेमंत सोरेन से दूरी बनाकर रह थीं। इस दौरान एक बार भी सीता सोरेन मुख्यमंत्री के किसी भी पारिवारिक कार्यक्रम में नेमरा नहीं आईं।
लगातार हेमंत सोरेन व झामुमो के खिलाफ आग उगलती रहीं। लेकिन आज मुख्यमंत्री व उनके परिवार के साथ ही बाहा पूजा में शामिल होने नेमरा पहुंची।
इस दौरान सीता सोरेन के फिर से झामुमो में शामिल होने की चर्चा होती रही। मौके पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहन व जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन ने कहा कि परिवार में सीता सोरेन के सात दूरी थी।
वह खत्म हो गया है। जल्द ही सीता सोरेन बीजेपी छोड़कर झामुमो में शामिल होंगी। पार्टी के लिए सक्रिय होकर काम करेंगी।

यह भी पढ़ें-
जसीडीह में लगी भयंकर आग, डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक; मचा हाहाकार
पलामू में दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक बाइक सवार की मौत; लोगों ने किया सड़क जाम
