हिंदी व संस्कृत भाषण में दखी भारतीय संस्कृति की झलक
कुजू : अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में चल रहे दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच समापन किया गया। इस दौरान बच्चों ने संस्कृत व हिंदी भाषण की बेजोड़ प्रस्तुति कर भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक दिखा दी।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रक्षेत्र के 26 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. वीके चतुर्वेदी, प्राचार्य आरके राय, श्रीमती उर्मिला सिंह, एसके मिश्रा, एके सरकार, सेंट्रल बैंक प्रबंधक एसएस सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बाद में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से वैदिक नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई।
इधर प्रतियोगिता में डीएवी भरेचनगर की छात्रा उर्वशी प्रथम, द्वितीय अंकित कुमार डीएवी हजारीबाग, तृतीय रिषा कुमारी अग्रवाल बीएनएस गिरीडिह ने स्थान पाया। वहीं हिंदी में प्रथम रांची की नीरजा सहाय डीएवी के छात्र रजनीश राज चौहान, द्वितीय डीएवी ढ़ोरी की अंशु प्रिया सिंह एवं डीएवी गांधीनगर की सलोनी व तृतीय स्थान पर डीएवी हजारीबाग के मृणालिनी ने पाया। वहीं हिंदी वाद-विवाद में डीएवी गिरिडीह एवं डीएवी चाईबासा की टीम ने संयुक्त रूप से विजेता रही। जबकि डीएवी गांधी नगर उपविजेता रहे। व्यक्तिगत रूप से अभिषेक सरकार र्चाबासा ने वाद-विवाद में प्रथम, द्वितीय डीएवी गांधीनगर के सुबी सरकार व तृतीय स्थान कृपालिनी ने पाया।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने की बात कहते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहने की बात कहीं। साथ ही उज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इधर सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया गया। मौके पर एसएन पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर