विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in Chaibasa : PM मोदी की चाईबासा में चुनावी सभा का समय बदला, अब दोपहर 2 बजे की जगह 4:45 बजे होगी सभा

Published: Fri, 03 May 2024 02:46 PM (IST)

PM Modi in Chaibasa पीएम मोदी आज चाईबासा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह सिंहभूम लोकसभा ...और पढ़ें

पीएम मोदी आज चाईबासा में करेंगे जनसभा- जागरण।
पीएम मोदी आज चाईबासा में करेंगे जनसभा- जागरण।

HighLights

  1. भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा व खूंटी से प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए जतना से समर्थन मांगेंगे पीएम मोदी।
  2. सिंहभूम लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अहम
  3. पीएम की सभा के लिए दूर-दराज से आए कार्यकर्ता

जागरण संवादाता, चाईबासा। PM Modi Jharkhand Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के टाटा काॅलेज मैदान में अपराह्न 4:45 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले यह सभा दोपहर 3 बजे होनी थी। समय बदलने की वजह से दूर-दराज से आये कार्यकर्ताओं को भीषण गर्मी में क़ाफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अभी कार्यक्रम स्‍थल में प्रवेश की इजाजत नहीं

अभी लोगों को सभा स्थल के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। बता दें कि सभा स्थल पर आगमन पर प्रधानमंत्री का सबसे पहले मानकी मुंडा के द्वारा स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पहली बार मतदान करने वाले 15 युवाओं से मुलाकात करेंगे। वह महिला समूह व स्ट्रीट वेंडर से भी मुलाकात करेंगे।

पहली बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का मंच महिला सशक्तिकरण का संदेश देगा। इस बार एक वरिष्ठ महिला नेत्री द्वारा मंच का संचालन किया जाएगा।

गीता कोड़ा व अर्जुन मुंडा के लिए मांगेंगे जनता का साथ

प्रधानमंत्री इस मंच से सिंहभूम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा व खूंटी से प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए समर्थन मांगेंगे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा, खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो समेत अन्य वरीय नेता मंच साझा करेंगे।

भाजपा के लिए अहम सिंहभूम लोकसभा सीट

सिंहभूम लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अहम मानी जा रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर मिली हार के बाद से ही भाजपा आलाकमान की नजर इस सीट पर है। यही वजह है कि समय-समय पर भाजपा के शीर्ष क्रम के नेता यहां दौरे पर आते रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से करीब साल भर पहले 7 जनवरी 2023 को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं चाईबासा आये थे और इस सीट को किसी भी कीमत पर जीतने का निर्देश पार्टी के आला नेताओं को देकर गये थे।

गीता कोड़ा को कांग्रेस से तोड़कर भाजपा में शामिल कराना और फिर लोकसभा चुनाव में सिंहभूम से भाजपा का प्रत्याशी बनाना इसी रणनीति का हिस्सा रहा। यहां 13 मई को मतदान है। इससे ठीक 10 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चाईबासा में चुनावी सभा भाजपा में जोश भरने का निश्चित तौर पर काम करेगी।

ये भी पढ़ें: 

PM Modi Jharkhand Visit : High Alert पर रांची पुलिस, सात IPS और दर्जनों DSP सुरक्षा में तैनात; चप्‍पे-चप्‍पे पैनी नजर

Jharkhand Politics : झारखंड कांग्रेस में सब ठीक नहीं, युवा विंग के प्रदेश सचिव ने छोड़ दी पार्टी; कहा- 3 सालों से...