विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: महिला उत्पीड़न के मामले में बुरे फंसे चक्रधरपुर के पूर्व BDO, जल्द गिर सकती गाज; लगे थे ये आरोप

By Sudhir PandeyEdited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 04 Dec 2023 09:00 PM (IST)

चक्रधरपुर के पूर्व बीडीओ संजय कुमार सिन्हा पर महिला कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप लगा है। ऐसे में जल्द ही ...और पढ़ें

महिला उत्पीड़न के मामले में बुरे फंसे चक्रधरपुर के पूर्व BDO, जल्द गिर सकती गाज
महिला उत्पीड़न के मामले में बुरे फंसे चक्रधरपुर के पूर्व BDO, जल्द गिर सकती गाज

HighLights

  1. 7 सितंबर को महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत
  2. पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी से भी की थी शिकायत

जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में चक्रधरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रहे संजय कुमार सिन्हा पर एक महिला कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप लगा है।

एसडीओ की जांच में संजय कुमार सिन्हा पर लगे आरोपों की पुष्टि होने के बाद उपायुक्त ने उनके खिलाफ खिलाफ आरोप पत्र (प्रपत्र क) जारी कर सरकार को कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

7 सितंबर को महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत 

बता दें कि चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय की एक महिला कर्मचारी ने 7 सितंबर 2023 को तत्कालीन बीडीओ संजय कुमार सिन्हा के खिलाफ मानसिक शोषण और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

महिला कर्मी ने बीडीओ पर कार्यालय कक्ष में बुलाकर गंदी-गंदी गालियां देने का आरोप लगाया था। कहा था कि बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: देवघर में पुरानी रंजिश में युवक को पीटकर किया अधमरा, दहशत फैलाने के लिए फेंका बम; 16 लोगों पर FIR

महिला ने बीडीओ पर लगाया था आरोप

गाली-गलौज करते हुए नौकरी से निकाल देने तक की धमकी दी थी। महिला कर्मी ने अपनी शिकायत में कहा था कि बीडीओ पूर्व से ही उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश के साथ-साथ गलत व्यवहार करते आ रहे थे।

उन्होंने इसकी शिकायत पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी से भी की थी। इसके बाद एसडीओ ने महिला कर्मी का कर दिया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उपायुक्त ने चक्रधरपुर एसडीओ को इस प्रकरण की जांच का आदेश दिया था।

जांच अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में संजय कुमार सिन्हा पर लगाए गये आरोपों को सही बताया। संजय कुमार सिन्हा वर्तमान में महगामा के बीडीओ हैं।

ये भी पढ़ें: Garhwa Crime News : बच्चों के बीच हुए विवाद में भौजाई से हुई थी नोकझोंक, ननद ने जहर खाकर दे दी जान

ये भी पढ़ें: Pakur Crime: मंदिर की जमीन घेरने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, अधेड़ की रॉड से पीट-पीटकर ले ली जान