विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू के युवक की अबू धाबी जेल से रिहाई की जगी आस, जयराम महतो की पहल पर CM हेमंत सोरेन से मिली पीड़ित पत्नी

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:59 PM (IST)

पलामू के शशि कुमार पासवान, जो चार महीने से अबू धाबी जेल में बंद हैं, की रिहाई के लिए अब उम्मीद जगी है। उनकी पत्नी ने विधायक जयराम महतो की पहल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई।

सीएम हेमंत सोरेन से मिली पीड़ित पत्नी (सौ. जागरण)

सीएम हेमंत सोरेन से मिली पीड़ित पत्नी (सौ. जागरण)

HighLights

  1. पलामू का युवक शशि अबू धाबी जेल में बंद।

  2. पत्नी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मदद मांगी।

  3. मुख्यमंत्री ने युवक की रिहाई के लिए पहल का भरोसा दिया।

संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। विदेश में रोजगार की तलाश में गए पलामू के एक युवक की जेल से रिहाई के लिए अब मुख्यमंत्री स्तर पर पहल की उम्मीद जगी है। 

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी 23 वर्षीय शशि कुमार पासवान पिछले चार महीने से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबूधाबी की जेल में बंद है। पति की सकुशल रिहाई के लिए पत्नी सुमित्रा देवी और परिजन लगातार गुहार लगा रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने शशि की पत्नी और परिजनों की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कराई।

पति की रिहाई के लिए मदद की गुहार

रांची में विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री के कक्ष में हुई मुलाकात के दौरान सुमित्रा देवी ने पति की रिहाई के लिए मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने मामले में सार्थक पहल करने का भरोसा दिया। 

जयराम महतो ने आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। शशि की रिहाई के लिए राज्य सरकार के माध्यम से यूएई स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिलवाने का भरोसा दिया

बताया जाता है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जयराम महतो ने वीडियो कॉल के माध्यम से शशि की पत्नी और परिजनों से बातचीत की थी। पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने परिवार को रांची में मुख्यमंत्री से मिलवाने का भरोसा दिया था। गुरुवार को उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए परिजनों की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराई।

बहन की शादी में शामिल होने के लिए लौटना चाहता था भारत

जानकारी के अनुसार, ललन पासवान का 23 वर्षीय पुत्र शशि कुमार पासवान वर्ष 2025 में एक कंपनी के अनुबंध पर काम करने दुबई गया था। इसी बीच 26 जून 2026 को उसकी बहन की शादी तय हुई। शादी में शामिल होने के लिए वह भारत लौटना चाहता था। इसी सिलसिले में वह एक कथित दलाल के संपर्क में आया। 

बताया जाता है कि इसी दौरान वह वहां के कानून से जुड़े एक मामले में फंस गया। इसके बाद दुबई पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अबू धाबी जेल भेज दिया। तब से वह जेल में बंद है। इधर, गांव में उसका परिवार उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है।

यह भी पढ़ें- रोजगार की तलाश में दुबई गया पलामू का युवक मुसीबत में! धोखाधड़ी के आरोप में हिरासत में; भारत वापसी की गुहार


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।