पलामू में घर में अकेली विधवा महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; दो फरार
पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने ...और पढ़ें
-1794997563081_m.webp)
मामले की जांच करती पुलिस (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
पलामू में विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना।
पुलिस ने एक आरोपी मिथिलेश शर्मा को किया गिरफ्तार।
दो अन्य आरोपी अभी भी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी।
संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, महिला के पति की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी। सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे महिला घर में अकेली थी।
घर से दूर ले जाकर गैंगरेप
आरोप है कि महुलिया गांव के तीन युवक उसे घर से करीब 200 मीटर दूर ले गए और करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। रात करीब नौ बजे घर लौटने पर महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मंगलवार शाम स्वजनों ने पाटन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर 33 वर्षीय मिथिलेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
दो आरोपी फरार
थाना प्रभारी ने बताया कि दो अन्य आरोपी फरार हैं। सभी आरोपी बालिग हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़िता दलित समुदाय से है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।