विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला 26 वर्षीय युवक, दो छोटे बेटों के सिर से उठा पिता का साया

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:49 PM (IST)

चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरका गांव में एक युवक का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मृतक छोटू सिंह ...और पढ़ें

कुरका गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला।

कुरका गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला।

HighLights

  1. कुरका गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला।

  2. मृतक छोटू सिंह के दो छोटे बेटे, पत्नी गर्भवती।

संवादसूत्र, चैनपुर (पलामू)। चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गांवा पंचायत अंतर्गत कुरका गांव में बुधवार की सुबह ससुराल में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान भखारी गांव निवासी 26 वर्षीय छोटू सिंह के रूप में हुई है। घटना से गांव में शोक की लहर है।

ग्रामीणों के अनुसार, छोटू मंगलवार को पलामू किला घूमने गया था। वहां से लौटने के बाद वह अपने ससुर भवानी सिंह के घर कुरका पहुंचा। रात में फोन पर बातचीत करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्वजनों ने आवाज लगाई। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिलने पर दीवार में सेंध लगाकर स्वजन कमरे में पहुंचे, जहां छोटू का शव फंदे से लटका मिला।

छोटू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे बेटे हैं। बड़ा बेटा शक्ति पांच वर्ष और छोटा रणबीर तीन वर्ष का है। उसकी पत्नी देवांती देवी गर्भवती है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर भेज दिया। जहां शव को पोस्टमार्टम के उपरांत स्वजनों को सौंप दिया गया। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी के अनुसार, मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- पलामू में नए नियमों ने ईंट भट्ठों पर लगाया ब्रेक, हजारों मजदूरों के रोजगार पर मंडराया संकट

यह भी पढ़ें- सेब-अनार की पेटियों में छिपाकर ले जा रहा था शराब, पलामू पुलिस को देखते ही बस से कूदकर भागा तस्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।