पलामू में जीप पलटने से दो की मौत, कई घायल
शादी के बाद लोग जीप से पलामू लौट रहे थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पलामू, जेएनएन। पलामू जिला के सदर ब्लाक के पास सोमवार रात करीब 2:30 बजे हुए हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोगों को गंभीर चोट आई है। ये लोग रजरप्पा में शादी के बाद लोग एक जीप पर सवार होकर पलामू लौट रहे थे।
घटना के बाद ओपी प्रभारी राम चंद्र महतो पुलिस बल के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल डाल्टनगंज तथा तुम बागड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया। गाड़ी नहीं मिलने के कारण पुलिस जीप से ही सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल सभी विश्रामपुर थाना क्षेत्र के राजहारा गांव के हैं। कुछ लोग बिहार के नोहटा के भी हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।