पलामू में मलय नदी के तेज बहाव में अचानक बहा ट्रैक्टर, अगले दिन दिखा सिर्फ एक टायर; VIDEO में देखें पूरा मंजर
सतबरवा के झाबर गांव के पास मलय नदी में तेज बहाव के कारण एक ट्रैक्टर बह गया। मंगलवार रात हुई ...और पढ़ें
HighLights
मलय नदी में तेज बहाव के कारण ट्रैक्टर बहा।
मंगलवार रात की भारी बारिश से जलस्तर बढ़ा।
संवाद सूत्र, सतबरवा (पलामू)। सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव के समीप मलय नदी की छलकी पार करने के दौरान बुधवार शाम तेज बहाव में एक ट्रैक्टर बह गया। मंगलवार रात हुई तेज बारिश के बाद मलय डैम में पानी ओवरफ्लो होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था और बहाव काफी तेज हो गया था।
बताया गया कि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजहरा गांव निवासी कैलू सिंह का ट्रैक्टर बुधवार शाम मलय नदी की छलकी पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से ट्रैक्टर नदी में बह गया। घटना के बाद काफी खोजबीन के बावजूद ट्रैक्टर का पता नहीं चल सका।
गुरुवार को नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ तो ट्रैक्टर का एक टायर पानी के ऊपर दिखाई दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण इसमें फिलहाल सफलता नहीं मिल सकी है।
घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण मनसब अंसारी ने लोगों से नदी की छलकी पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- बाढ़ की चपेट में यूपी के 26 जिले, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए 21 हजार से ज्यादा लोग
यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ प्रभावितों की संख्या पहुंची 41 लाख के पार, 84 प्रखंड की 517 ग्राम पंचायतें घिरी
यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई 1365, भारत ने भेजी 35 टन राहत सामग्री की एक और खेप
यह भी पढ़ें- यूपी में बाढ़ का संकट: गंगा-रामगंगा उफान पर, बैराज से छूटा 1.20 लाख क्यूसेक पानी; 20 से ज्यादा गांव जलमग्न
