विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में टीटीई ने युवक को चलती ट्रेन से फेंका, गंभीर

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 09:25 AM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 10:52 AM (IST)

अंकोरह स्टेशन के पास बीडीएम पैसेंजर ट्रेन के टीटीई ने चलती ट्रेन से एक युवक को नीचे फेंक दिया।

झारखंड में टीटीई ने युवक को चलती ट्रेन से फेंका, गंभीर
झारखंड में टीटीई ने युवक को चलती ट्रेन से फेंका, गंभीर

जागरण संवाददाता, पलामू। झारखंड में बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन रेलमार्ग के अंकोरह स्टेशन के पास बीडीएम पैसेंजर ट्रेन के टीटीई ने चलती ट्रेन से एक युवक को नीचे फेंक दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के बटसारा गांव निवासी कुंदन कुमार यादव बीडीएम ट्रेन में सफर कर रहा था। उसके पास दो घंटे पहले जाने वाली डीजीआर पैसेंजर का टिकट था। इस बीच, उस ट्रेन में टिकट चेक कर रहे टीटीई ने कुंदन से टिकट दिखाने को कहा। कुंदन ने टीटीई को टिकट दिखाया तो टीटीई भड़क उठा और कुंदन कुमार का हाथ पकड़कर गेट की ओर धकेल दिया।

इससे कुंदन अचानक चलती ट्रेन से अंकोरह स्टेशन के पास जा गिरा। आरपीएफ के जवानों व राहगीरों ने घायल युवक को डाउन बीडीएम सवारी गाड़ी में बैठाकर जपला भेजा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने आकर कुंदन कुमार यादव को हुसैनाबाद अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में सरकार को अस्थिर करने की साजिश के तार विदेश से जुड़े

यह भी पढ़ेंः प्रेम विवाहः दुल्हन की दादी ने दूल्हे की कर दी जमकर धुनाई