वाराणसी में ब्रजेश गंझू के खात्मे के बाद TSPC का नया बॉस! 10 लाख का इनामी शशिकांत अब संभालेगा कमान
टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के मारे जाने के बाद, 10 लाख रुपये का इनामी शशिकांत गंझू संगठन का प्रमुख कमांडर ...और पढ़ें

शशिकांत गंझू की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
ब्रजेश गंझू की मौत के बाद शशिकांत टीएसपीसी का प्रमुख।
झारखंड सरकार ने शशिकांत पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के मारे जाने के बाद प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) को बड़ा झटका लगा है।
संगठन में अब पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव निवासी जोनल कमांडर शशिकांत गंझू प्रमुख कमांडर के रूप में सामने आया है। झारखंड सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामलों में भी वांटेड है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ब्रजेश गंझू के मारे जाने के बाद शशिकांत गंझू अघोषित रूप से संगठन का नेतृत्व कर रहा है। शशिकांत का मुख्य प्रभाव क्षेत्र पलामू और चतरा रहा है। उसके खिलाफ पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और हजारीबाग के अलावा उत्तर प्रदेश में भी 50 से अधिक मामले दर्ज होने की जानकारी है।
माओवादी संगठन से जुड़ने के बाद टीएसपीसी में आया शशिकांत गंझू
जानकारी के अनुसार, शशिकांत गंझू वर्ष 2000 के दशक में माओवादी संगठन में सबजोनल सदस्य के रूप में सक्रिय था। बाद में वह ब्रजेश गंझू के संपर्क में आया और टीएसपीसी में शामिल हो गया। पुलिस के अनुसार, वह अत्याधुनिक हथियार लेकर चलता है।
दो दर्जन से अधिक मुठभेड़ों में बच निकलने का दावा
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2010 के बाद से शशिकांत गंझू की पुलिस के साथ दो दर्जन से अधिक बार मुठभेड़ हो चुकी है। सितंबर 2025 में मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में भी वह बच निकलने में सफल रहा था। उस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे।
यह भी पढ़ें- TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का ऐसा रिकॉर्ड, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे! हत्या से लेकर रंगदारी तक... 44 मामले है दर्ज
यह भी पढ़ें- नक्सली विचारधारा वाले शहरी ने दी थी बृजेश गंझू उर्फ गोपाल को पूर्वांचल में पनाह, उस तक पहुंचने में जुटी एटीएस
यह भी पढ़ें- कौन था टीपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू? जिसे यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर, नाम से ही कांपते थे कारोबारी
