विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में ड्यूटी के दौरान सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत  

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:01 AM (IST)

पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पुलिस पिकेट में सैप के सूबेदार बुचुन पाल ने अपनी सर्विस राइफल ...और पढ़ें

सैप सूबेदार बुचुन पाल ने खुद को गोली मारी।

सैप सूबेदार बुचुन पाल ने खुद को गोली मारी।

HighLights

  1. सैप सूबेदार बुचुन पाल ने खुद को गोली मारी।

  2. डगरा पुलिस पिकेट में हुई यह दुखद घटना।

संवाद सूत्र, नौडीहा बाजार(पलामू)। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह सैप के सूबेदार बुचुन पाल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बुचुन पाल डगरा पुलिस पिकेट में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे। वहां बुचुन पाल गंभीर हालत में पड़े मिले। जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिकेट में तैनात अन्य जवानों से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक जवान के स्वजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। 

यह भी पढ़ें- पलामू से देवघर का सफर होगा आसान, चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस को मिली मंजूरी; सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन  

यह भी पढ़ें- पलामू के इंजीनियरिंग कॉलेज में खाने को लेकर छात्रों का हंगामा, मेस से भोजन समेत कई खाद्य सामग्री के सैंपल जब्त

यह भी पढ़ें- पलामू: पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली बुआ-भतीजी, घंटों हुई तलाश; पुलिस ने किया बरामद