प्रशांत किशोर बने झारखंड कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, तत्काल प्रभाव से संभालेंगे जिम्मेदारी
प्रशांत किशोर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (एससी) विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह ...और पढ़ें

प्रशांत किशोर की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
प्रशांत किशोर झारखंड कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष बने।
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पुत्र को मिली जिम्मेदारी।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। कांग्रेस ने झारखंड में संगठनात्मक नियुक्ति की है। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के पुत्र प्रशांत किशोर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (एससी) विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आठ सितंबर 2026 को इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इसमें बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विभिन्न राज्यों में एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सूची में झारखंड से प्रशांत किशोर का नाम शामिल है।
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वह एससी विभाग की संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद झारखंड में एससी विभाग की संगठनात्मक गतिविधियों की जिम्मेदारी अब प्रशांत किशोर के पास होगी।

प्रशांत किशोर के नेतृत्व में कांग्रेस को मिलेगी नई दिशा : हृदयानंद मिश्र
प्रदेश कांग्रेस सदस्य कोऑर्डिनेशन कमिटी एवं हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने प्रशांत किशोर की नियुक्ति का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और गति मिलेगी। प्रशांत किशोर युवा, कर्मठ, दूरदर्शी और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनमें जमीनी स्तर पर लोगों और कार्यकर्ताओं को जोड़ने की विशेष क्षमता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में एससी समाज के साथ-साथ दलित, वंचित और गरीब वर्गों की आवाज को मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस का सामाजिक न्याय का संदेश गांव-गांव तक पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें- छात्रों पर गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे वापस क्यों नहीं ले रही झारखंड सरकार, भाजपा ने उठाए सवाल
यह भी पढ़ें- झारखंड भाजपा ने SIR पर उठाए सवाल, कहा- एक जमाबंदी पर सैकड़ों दावों की हो जांच
यह भी पढ़ें- झारखंड में JPSC धांधली पर बाबूलाल मरांडी का अल्टीमेटम, CBI जांच नहीं हुई तो होगा जेल भरो आंदोलन