विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में लेवी के लिए निर्माण साइट पर फायरिंग की थी तैयारी, पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 4 गुर्गों को दबोचा

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:27 PM (IST)

पलामू पुलिस ने मंगरदाहा घाटी से राहुल दुबे गैंग के चार संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी लहलहे ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में राहुल दुबे गैंग के 4 सदस्य (सौ. जागरण)

पुलिस की गिरफ्त में राहुल दुबे गैंग के 4 सदस्य (सौ. जागरण)

HighLights

  1. राहुल दुबे गैंग के चार अपराधी गिरफ्तार।

  2. लेवी मांगने के लिए फायरिंग की थी साजिश।

  3. दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद।

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। मंगरदाहा घाटी में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे राहुल दुबे गैंग के चार संदिग्ध अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 12 जिंदा गोली, एक खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह जानकारी पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बुधवार को पुलिस सभागार में पत्रकारों को दी।

एसपी ने बताया कि 17 नवंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मंगरदाहा घाटी में घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। 

सूचना मिलने का बाद छापामारी दल गठित

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए उनके निर्देश पर सदर एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। पुलिस टीम ने मंगरदाहा घाटी स्थित कचड़ा डिपो के पास घेराबंदी कर भाग रहे चार युवकों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी सईद मोसाहिद उर्फ छोटू, मो. सैफ, बंजारी निवासी युसुफ अंसारी और शाहपुर निवासी शाहिद खलीफा के रूप में हुई है। 

लेवी मांगने के उद्देश्य से फायरिंग करने की योजना

एसपी के अनुसार, पूछताछ में सईद मोसाहिद उर्फ छोटू ने बताया कि वे राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं। लहलहे में संचालित निर्माण साइट से लेवी मांगने के उद्देश्य से वहां जाकर फायरिंग करने की योजना थी। 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सईद मोसाहिद उर्फ छोटू का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ चैनपुर थाना में कांड संख्या 228/25 दर्ज है। छापामारी दल में सदर एसडीपीओ राजेश यादव, चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी सहित चैनपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

यह भी पढ़ें- पलामू में घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; दो फरार




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।