पलामू में खौफनाक वारदात: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला का मर्डर, इलाके में मची चीख-पुकार
पलामू के नावाटोली मोहल्ले में अपराधियों ने घर में घुसकर साधना सिंह नामक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

मृतका साधना सिंह की फाइल फोटो। सौजन्य: स्वजन
HighLights
नावाटोली में महिला साधना सिंह की चाकू मारकर हत्या।
अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली मोहल्ले में गुरुवार को अपराधियों ने घर में घुसकर महिला साधना सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी।
दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के भीतर महिला की हत्या की खबर फैलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- झारखंड में शराबी बेटे को पिता ने कुदाल से काटा: रोज के झगड़े का खौफनाक अंत, मौत पर मां को नहीं हुआ दुख
यह भी पढ़ें- रांची के इंद्रपुरी में पैसों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर से की गई फायरिंग