विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में सटल ट्रेन के अंदर चोरी करते पकड़ी गई महिला, यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़कर रेल पुलिस को सौंपा

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:06 PM (IST)

मेदिनीनगर के ऊंटारी रोड रेलवे स्टेशन पर एक महिला को ट्रेन में चोरी करते हुए यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़ा। ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. ऊंटारी रोड स्टेशन पर ट्रेन में चोरी।

  2. यात्रियों ने महिला चोर को रंगे हाथ पकड़ा।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के ऊंटारी रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सटल ट्रेन में चोरी करते एक महिला को यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद यात्रियों ने रेल पुलिस को सूचना देकर महिला को उसके हवाले कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को महिला की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद उसे चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए रेल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में रेल पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने और अपने सामान व कीमती वस्तुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित काली मंदिर में भी चोरी करते एक महिला को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था। उस मामले में पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

यह भी पढ़ें- पलामू में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, होटलों से जब्त हुए गैस सिलेंडर

यह भी पढ़ें- पलामू से औरंगाबाद तक एक्टिव था बाइक चोर गिरोह, जपला में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी; 3 गाड़ियां जब्त