विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, होटलों से जब्त हुए गैस सिलेंडर

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:57 AM (IST)

त्योहारों से पहले पलामू के रेहला में खाद्य सुरक्षा टीम ने होटलों और मिठाई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ...और पढ़ें

पलामू में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान। जागरण

पलामू में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान। जागरण

HighLights

  1. पलामू में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान।

  2. तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, कारण बताओ नोटिस जारी।

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार शाम सदर एसडीएम संजय पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने रेहला के दो होटलों और मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन में कई अनियमितताएं मिलीं। कार्रवाई के दौरान तीन घरेलू एचपी गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

जब्त सिलेंडरों को सुरक्षित रखने के लिए विश्रामपुर स्थित अमन गैस एजेंसी को सौंप दिया गया। वहीं, संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनियमितताओं के संबंध में जवाब मांगा गया है।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी-1 लव कुमार गुप्ता ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा।

जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ललिता कुमारी, संजीव कुमार उपाध्याय एवं अभय शंकर के अलावा कार्यालय कर्मी संजय ठाकुर भी शामिल थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल और मिठाई दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। 

यह भी पढ़ें- पलामू से औरंगाबाद तक एक्टिव था बाइक चोर गिरोह, जपला में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी; 3 गाड़ियां जब्त

यह भी पढ़ें- झामुमो के बैद्यनाथ राम दांव पर भाजपा का पलटवार: पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को राज्यपाल बनाने की इनसाइड स्टोरी