विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर लौट रही सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त; 15 घायल

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:34 AM (IST)

पलामू के छतरपुर-नौडीहा बाजार रोड पर रजमनडीह मोड़ के पास एक सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे 15 लोग घायल हो गए। इनमें आधा दर्जन बच्चे भी शामिल हैं और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, सभी बिहार के डुमरिया के निवासी हैं।

पलामू में सड़क हादसा। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

पलामू में सड़क हादसा। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. छतरपुर-नौडीहा बाजार रोड पर सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई।

  2. हादसे में शादी समारोह से लौट रहे 15 लोग घायल हुए।

संवाद सूत्र, नौडीहा बाजार (पलामू)। छतरपुर-नौडीहा बाजार रोड पर बुधवार की रात रजमनडीह मोड़ के पास सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। इनमें करीब आधा दर्जन बच्चे शामिल हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल बिहार के गया जिले के डुमरिया के रहने वाले हैं। उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गया जिले के डुमरिया निवासी धनेश्वर मांझी के बेटे की शादी बुधवार को पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित चेगौना धाम में हुई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद दूल्हा पक्ष के रिश्तेदार सवारी गाड़ी से वापस डुमरिया लौट रहे थे। इसी दौरान छतरपुर-नौडीहा बाजार रोड पर रजमनडीह मोड़ के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सवार सभी 15 लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। छतरपुर थाना प्रभारी सौरव चौबे ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क पर काफी तीखा मोड़ है। 

यह भी पढ़ें- रामगढ़ के चितरपुर काली चौक पर सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से टाटा मैजिक सवार दो की मौत; चार घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।