पलामू के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 और 8 अक्टूबर को रहेगी रद
संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18309) 6 और 8 अक्टूबर को रद रहेगी। यह रदकरण दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ...और पढ़ें

6 और 8 अक्टूबर को नहीं चलेगी संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस।
HighLights
ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद।
6 और 8 अक्टूबर को नहीं चलेगी यह ट्रेन।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू वासियों के लिए रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर से जम्मूतवी जाने वाली एक्सप्रेस 6 अक्टूबर व 8 अक्टूबर को रद रहेंगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले रेलवे ने जालंधर छावनी यार्ड में पुल संख्या 28 पर पुराने गर्डर को हटाकर नया स्लैब लगाने के काम के कारण इस गाड़ी का मार्ग बदलकर जालंधर कैंट-मक्खू-पठानकोट के रास्ते चलाने की सूचना दी थी। लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा-डी केबिन में इंटरलॉकिंग कार्य, यार्ड के नवनिर्माण व बंडामुंडा से राउरकेला खंड के बीच पांचवीं लाइन को चालू करने के कार्य के कारण इस गाड़ी को पहले ही रद किया जा चुका है।
अब पलामू से देवघर जाना होगा आसान
पलामू प्रमंडल के रेल यात्रियों के लिए नई ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय ने चोपन-मधुपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी है। गाड़ी संख्या 13341/13342 चोपन-मधुपुर-चोपन एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
इसके परिचालन से पलामू क्षेत्र का देवघर से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। गाड़ी संख्या 13341 चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार, सोमवार और बुधवार को चोपन से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, रांची से अजमेर के बीच जयपुर होते हुए चलेगी पूजा स्पेशल
यह भी पढ़ें- खाटूधाम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, रेवाड़ी-रींगस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें- पलामू से देवघर का सफर होगा आसान, चोपन-मधुपुर एक्सप्रेस को मिली मंजूरी; सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन
