विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाटूधाम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, रेवाड़ी-रींगस के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:41 AM (IST)

रेलवे ने खाटूधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेवाड़ी-रींगस के बीच दो दिन के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का ...और पढ़ें

रेवाड़ी-रींगस के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन। AI जनरेटेड

रेवाड़ी-रींगस के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन। AI जनरेटेड

HighLights

  1. खाटूधाम श्रद्धालुओं के लिए रेवाड़ी-रींगस के बीच विशेष ट्रेन।

  2. यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 21 और 22 सितंबर को चलेगी।

  3. नारनौल, अटेली, निजामपुर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, नारनौल। खाटूधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस के बीच दो दिन के लिए अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है।

इस विशेष ट्रेन के संचालन से नारनौल, अटेली, निजामपुर समेत रूट के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से यह सेवा 21 और 22 सितंबर को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप संचालित की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दोनों दिन रेवाड़ी से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2 बजे रींगस पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09718 रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दोनों दिन दोपहर 2:55 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 6:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

नारनौल में 11:40 बजे पहुंचेगी ट्रेन

रेवाड़ी से चलने वाली ट्रेन 11:08 बजे कुंड, 11:23 बजे अटेली और 11:40 बजे नारनौल पहुंचेगी। नारनौल से 11:42 बजे रवाना होकर ट्रेन 11:55 बजे निजामपुर, 12:08 बजे डाबला, 12:24 बजे मावंडा, 12:36 बजे नीमकाथाना, 12:54 बजे कावंट और 1:10 बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन दोपहर दो बजे रींगस पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में रींगस से दोपहर 2:55 बजे रवाना होकर ट्रेन 3:05 बजे श्रीमाधोपुर, 3:21 बजे कावंट, 3:39 बजे नीमकाथाना, 3:51 बजे मावंडा, 4:07 बजे डाबला, 4:20 बजे निजामपुर, 4:40 बजे नारनौल, 4:55 बजे अटेली और 5:10 बजे कुंड पहुंचेगी। ट्रेन शाम 6:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

15 डिब्बों की होगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, इस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा में कुल 15 डिब्बे होंगे। इनमें 13 साधारण श्रेणी के कोच तथा दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं। अनारक्षित श्रेणी होने के कारण यात्रियों को सामान्य टिकट के साथ यात्रा की सुविधा मिलेगी।

रेलवे के इस निर्णय से दो दिनों के दौरान रेवाड़ी-नारनौल-रींगस रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगा। विशेष रूप से नारनौल, अटेली और आसपास के क्षेत्रों से रींगस की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा उपयोगी रहेगी।