विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी की नीयत से नाबालिग को लेकर भागा युवक, पुणे में छिपाकर रखा था; पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Sat, 17 Oct 2026 12:34 PM (IST)

नावा जयपुर थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से भगाई गई नाबालिग लड़की को पलामू पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे ...और पढ़ें

पलामू पुलिस ने पुणे से लड़की को सकुशल बचाया। जागरण

पलामू पुलिस ने पुणे से लड़की को सकुशल बचाया। जागरण

HighLights

  1. नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाया गया।

  2. पलामू पुलिस ने पुणे से लड़की को सकुशल बचाया।

संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। नावा जयपुर थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में पलामू पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े इस मामले में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी शेखर गुप्ता ने बताया कि छह अक्टूबर 2026 को मुख्य आरोपी सनी कुमार ने शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया था।

इसके बाद लड़की को महाराष्ट्र के पुणे में छिपाकर रखा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयास से उसे पुणे से सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

19 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित की पहचान सनी कुमार (19 वर्ष), निवासी कस्बाखाड़, थाना नावा जयपुर, जिला पलामू के रूप में हुई है। इस संबंध में नावा जयपुर थाना कांड संख्या 38/26, दिनांक 17 अक्टूबर 2026 के तहत मामला दर्ज है।

महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध पुलिस

पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिला एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने को दें। पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल सुरक्षा उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- पलामू की बदलेगी तस्वीर, पार्किंग के साथ बनेगा तीन मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स; निगम बोर्ड की मंजूरी

यह भी पढ़ें- पलामू की बेटी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला मौका, कोलंबो में पेश करेंगी झारखंड का डेयरी मॉडल