नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में चमकेगा पलामू, झारखंड टीम में जिले के चार खिलाड़ियों का चयन
पलामू के चार खिलाड़ियों मनीष कुमार भारती, सुंदरम कुमार, गुंजन कुमारी और अंजली कुमारी का चयन 45वीं जूनियर नेशनल खो-खो ...और पढ़ें

पलामू के चार खिलाड़ी जूनियर नेशनल खो-खो टीम में चयनित। जागरण
HighLights
पलामू के चार खिलाड़ी जूनियर नेशनल खो-खो टीम में चयनित।
वडोदरा, गुजरात में 21-25 नवंबर को होगी प्रतियोगिता।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। गुजरात के वडोदरा स्थित पारुल विश्वविद्यालय में 21 से 25 नवंबर तक आयोजित 45वीं जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में पलामू के चार खिलाड़ी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिले के मनीष कुमार भारती, सुंदरम कुमार, गुंजन कुमारी और अंजली कुमारी का चयन राज्य टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ी 18 नवंबर को हटिया रेलवे स्टेशन से झारखंड टीम के अन्य सदस्यों के साथ गुजरात के लिए रवाना हुए।
मनीष कुमार भारती +2 ब्राह्मण उच्च विद्यालय डालटनगंज, सुंदरम कुमार ब्राइटलैंड स्कूल डालटनगंज तथा गुंजन कुमारी और अंजली कुमारी +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय लेस्लीगंज के विद्यार्थी हैं।
खिलाड़ियों के चयन पर पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडेय, सचिव संजय कुमार त्रिपाठी, जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलानंद दुबे, रेशमा पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार मेहता, सिद्धार्थ कुमार, निधि उपाध्याय, अमरेंद्र कुमार पाठक, अशोक कुमार सिंह, रमेश चंद्र प्रसाद, सुमित वर्मन आदि ने बधाई दी है।