विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू से जल्द भरेगी उड़ान! चियांकी एयरपोर्ट के विस्तार का खर्च उठाएगी केंद्र सरकार, बदहाली दूर करने की भी पहल

Published: Fri, 20 Nov 2026 10:11 AM (IST)

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने चियांकी एयरपोर्ट से नियमित हवाई सेवा शुरू करने के लिए परिवहन विभाग के निदेशक से चर्चा की। केंद्र सरकार की 'चैलेंज मोड' योजना के तहत अब जमीन अधिग्रहण का पूरा खर्च वहन करने से उड़ानें शुरू होने की उम्मीद जगी है।

सांसद ने परिवहन एवं नागरिक विमानन विभाग के निदेशक से की मुलाकात। जागरण

सांसद ने परिवहन एवं नागरिक विमानन विभाग के निदेशक से की मुलाकात। जागरण

HighLights

  1. सांसद ने चियांकी एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू करने पर जोर दिया।

  2. केंद्र सरकार 'चैलेंज मोड' में एयरपोर्ट विस्तार का खर्च उठाएगी।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू को हवाई मानचित्र पर लाने की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को रांची में परिवहन एवं नागरिक विमानन विभाग के निदेशक (ऑपरेशंस) से मुलाकात कर चियांकी एयरपोर्ट के विकास व यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

सांसद ने बताया कि आरसीएस-उड़ान योजना के चरण 4.2 के तहत चियांकी एयरपोर्ट को चिह्नित किया गया था, लेकिन राज्य सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराने से मामला लटका रहा। अब केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के अगले चरण में चैलेंज मोड फ्रेमवर्क की व्यवस्था की है, जिसके तहत जमीन अधिग्रहण और एयरपोर्ट विस्तार का पूरा खर्च भारत सरकार वहन करेगी। इससे चियांकी से उड़ान शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है।

इस दौरान सांसद ने एयरपोर्ट की बदहाली पर भी चिंता जताई। बताया गया कि निरीक्षण में मुख्य गेट पर चियांकी एयरपोर्ट का सूचना बोर्ड तक नहीं लगा है। पुरानी चहारदीवारी के दक्षिणी हिस्से में 5-6 जगहों पर दीवार तोड़ कर परिसर के अंदर भैंसें बांधी जा रही हैं, गोबर डंप किया जा रहा है और सब्जी की खेती हो रही है।

यहीं नही नवनिर्मित चहारदीवारी को भी तोड़ दिया गया था, जिसे बाद में संवेदक ने मरम्मत कराया। सांसद ने इस संबंध में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से भी चियांकी एयरपोर्ट को चैलेंज मोड में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया है। 

यह भी पढ़ें- नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में चमकेगा पलामू, झारखंड टीम में जिले के चार खिलाड़ियों का चयन

यह भी पढ़ें- पलामू में नए नियमों ने ईंट भट्ठों पर लगाया ब्रेक, हजारों मजदूरों के रोजगार पर मंडराया संकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।