पलामू के अमही में जमीन और नाली विवाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में मारपीट, 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमही गांव में भूमि और नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
अमही गांव में भूमि और नाली विवाद को लेकर मारपीट हुई।
दोनों पक्षों के लोग घायल, पुलिस ने जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमही गांव में भूमि और नाली से पानी निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर हुसैनाबाद थाना पुलिस ने कुल 20 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एक पक्ष की ओर से सनोज कुमार पासवान, पिता स्व. मंदिश पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें गुंदराज पासवान, ओम प्रकाश कुमार, विकास कुमार, श्यामलाल पासवान, राहुल कुमार और धर्मेंद्र पासवान समेत 12 लोगों को नामजद किया गया है।वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर सनोज कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और हमला करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोनों पक्षों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस नजर बनाए हुए है।
