पलामू में करमा विसर्जन हादसा, चार शव पहले मिले; 48 घंटे बाद पांचवें किशोर हेमंत का शव बरामद
चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द में करमा पूजा के दौरान कोयल नदी में डूबे पांचवें किशोर हेमंत कुमार का ...और पढ़ें

करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में पांच किशोर डूबे।
HighLights
करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में पांच किशोर डूबे।
पांचवें किशोर हेमंत कुमार का शव 48 घंटे बाद बरामद।
संवाद सूत्र, चैनपुर (पलामू)। चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द में करमा पूजा के दौरान कोयल नदी में डूबे पांचवें किशोर हेमंत कुमार का शव शुक्रवार को करीब 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। उसका शव गढ़वा के बेलचंपा इलाके में नदी की धार से मिला।
पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।बताया जाता है कि बुधवार को करम डाल के विसर्जन के दौरान कोयल नदी में पांच लड़के डूब गए थे। इनमें चार के शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर के दायरे में बरामद कर लिए गए थे, जबकि हेमंत कुमार का पता नहीं चल पा रहा था।
जिला प्रशासन ने उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया था। टीम गुरुवार से लगातार नदी में तलाशी अभियान चला रही थी। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि हेमंत कुमार का शव गढ़वा के बेलचंपा इलाके से बरामद किया गया है।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। हेमंत का शव मिलने के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सभी मृतक आपस में दोस्त थे और एक ही गांव व मोहल्ले के रहने वाले थे। बताया गया कि करम डाल के विसर्जन के दौरान एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में सभी नदी में डूब गए थे।
यह भी पढ़ें- पलामू में करमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे पांच, चार शव मिले; 8 वर्षीय हेमंत की तलाश जारी
यह भी पढ़ें- पलामू में करम डाल विसर्जन के दौरान हादसा, जिनजोई नदी में डूबी 3 बालिकाएं; एक की मौत
यह भी पढ़ें- पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, एक की तलाश जारी
