पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से चार युवकों की मौत
चैनपुर के बोकेया पतरिया गांव में करमा पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान कोयल नदी में पांच युवक डूब गए। इस ...और पढ़ें
HighLights
करमा पूजा सामग्री विसर्जन के समय कोयल नदी में हादसा।
चैनपुर के बोकेया पतरिया गांव में पांच युवक डूबे।
संवाद सूत्र, चैनपुर (पलामू)। करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने के दौरान बुधवार सुबह कोयल नदी में पांच युवक डूब गए। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की तलाश जारी है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव के समीप की है। मृतक सभी पतरिया गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, पांचों युवक बुधवार सुबह करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने कोयल नदी में गए थे। विसर्जन के दौरान वे नदी की तेज धारा की चपेट में आकर डूब गए। युवकों को डूबता देख स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और नदी में तलाश शुरू की।
ग्रामीणों ने चार युवकों के शव बरामद कर लिए। सभी एक ही मोहल्ले के रहने वाले बताए गए हैं। शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, पांचवें युवक की तलाश में ग्रामीण और पुलिस जुटी हुई है।
चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि हादसे में चार युवकों की मौत हुई है, जबकि एक युवक लापता है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय ग्रामीण ब्रह्मदेव चौधरी ने बताया कि सभी युवक करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने नदी में गए थे।
उनकी उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटनास्थल के पास कोयल नदी में तेज धारा बह रही थी, जिसकी चपेट में आने से हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें- प्रार्थना के बाद स्कूल की चारदीवारी फांदकर निकला छात्र, चतरा में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय राकेश की मौत
यह भी पढ़ें- एक महीने पहले मिली थी तरक्की, अब उठी अर्थी; पलामू के सूबेदार बुचून पाल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
