पलामू में करम डाल विसर्जन के दौरान हादसा, जिनजोई नदी में डूबी 3 बालिकाएं; एक की मौत
पलामू के पाटन में करम डाल विसर्जन के दौरान जिनजोई नदी में तीन बालिकाएं डूब गईं, जिसमें 15 वर्षीय रिंकी ...और पढ़ें

करम डाल विसर्जन के दौरान जिनजोई नदी में हादसा।
HighLights
करम डाल विसर्जन के दौरान जिनजोई नदी में हादसा।
पलामू में 15 वर्षीय रिंकी कुमारी की डूबने से मौत।
संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के नन्ही झरिया गांव के समीप जिनजोई नदी में बुधवार शाम करम डाल विसर्जन के दौरान तीन बालिकाएं गहरे पानी में चली गईं। हादसे में 15 वर्षीय रिंकी कुमारी की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य बालिकाओं को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, सारा-बरवाडीह निवासी दीपू पासवान की 15 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी दो अन्य बालिकाओं के साथ बुधवार की सुबह करीब छह बजे करमा पूजा की झुरी बहाने जिनजोई नदी में गई थी। बताया जाता है कि नदी में ट्रैक्टर से बालू उठाए जाने के कारण वहां गहरा गड्ढा बन गया था। करम डाल बहाने के दौरान तीनों बालिकाएं अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।
मौके पर मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बालिकाओं को बाहर निकाल लिया, लेकिन रिंकी कुमारी पानी में डूब गई। काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि रिंकी कुमारी हीसरा-बरवाडीह मध्य विद्यालय की छात्रा थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- प्रार्थना के बाद स्कूल की चारदीवारी फांदकर निकला छात्र, चतरा में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय राकेश की मौत
यह भी पढ़ें- पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से चार युवकों की मौत
यह भी पढ़ें- एक महीने पहले मिली थी तरक्की, अब उठी अर्थी; पलामू के सूबेदार बुचून पाल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
