पलामू में जेटेट परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने जा रही महिला जवान की सड़क हादसे में मौत
पलामू जिले के छतरपुर थाना में तैनात महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो ...और पढ़ें

महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत।
HighLights
महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत।
जेटेट परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रही थीं।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के छतरपुर थाना में तैनात महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह जेटेट परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी संभालने जा रही थीं। इसी दौरान छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना छतरपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बबीता कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया जाएगा। महिला जवान की असामयिक मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।