पलामू में माली रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल; एक की हालत गंभीर
मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर माली रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर दो बाइकों की टक्कर।
HighLights
मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर दो बाइकों की टक्कर।
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
संवाद सूत्र, मोहम्मदगंज (पलामू)। मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर माली रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में भजनिया गांव निवासी अजित कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (40), सड़ेया गांव निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (30) और चंदन कुमार यादव (21) शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, अजित कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह जपला से बाइक से अपने घर भजनिया लौट रहे थे।
इसी दौरान मोहम्मदगंज की ओर से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर अभिषेक विश्वकर्मा और चंदन कुमार यादव सवार थे। हादसे में तीनों घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजित कुमार सिंह और अभिषेक विश्वकर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, चंदन कुमार यादव का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।
बाद में अजित कुमार सिंह को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना के एसआई अमरीका प्रसाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली।
