पलामू में 1.02 करोड़ की लागत से बनेंगी सात नई पीसीसी सड़कें, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार
पलामू संसदीय क्षेत्र में सांसद वीडी राम की पहल पर चार प्रखंडों में सात पीसीसी सड़कों के निर्माण को प्रशासनिक ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
पलामू के चार प्रखंडों में सात पीसीसी सड़कों को मंजूरी।
सांसद वीडी राम की पहल पर 1.02 करोड़ रुपये की लागत।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू संसदीय क्षेत्र में ग्रामीण सड़क संपर्क और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में पहल की गई है। सांसद विष्णु दयाल राम की अनुशंसा पर जिला योजना अनाबद्ध निधि से वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले के चार प्रखंडों में सात पीसीसी सड़कों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।
इन योजनाओं पर कुल 1 करोड़ 2 लाख 62 हजार 500 रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद जिला परिषद की ओर से जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। निविदा पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।स्वीकृत योजनाओं में सबसे बड़ी योजना पाटन प्रखंड के कांके खुर्द गांव की है।
यहां आरईओ पथ से पानी प्लांट तक 1100 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण 40.06 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके अलावा पाटन प्रखंड के पाल्हे खुर्द में 13.02 लाख और धनगाईं में 9.43 लाख रुपये की लागत से सड़क बनेगी।
इसी तरह विश्रामपुर प्रखंड के केतार कलां में 9.60 लाख और केतार गांव में एनएच-75 से 5.48 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। सदर मेदिनीनगर प्रखंड की जोड़ पंचायत के खनवां गांव में 16.31 लाख तथा हुसैनाबाद प्रखंड के घोड़बंधा में 8.70 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी।
इस संबंध में सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर बनाना और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।