विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू के मनातू में अवैध मेडिकल दुकान पर छापा; 140 बोतल प्रतिबंधित Korex Syrup जब्त, संचालक फरार

Published: Tue, 21 Jul 2026 11:14 PM (IST)

पलामू के मनातू में पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने एक अवैध मेडिकल दुकान पर छापा मारा। छापेमारी ...और पढ़ें

AI Generated Image.

AI Generated Image.

HighLights

  1. मनातू में अवैध मेडिकल दुकान पर पुलिस-औषधि टीम का छापा।

  2. 140 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप जब्त किया गया।

  3. दुकान संचालक संजय यादव मौके से फरार, तलाश जारी।

संसू, मेदिनीनगर (पलामू)। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनातू थाना पुलिस और औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। 
 
थाना क्षेत्र के चक गांव स्थित एक अवैध मेडिकल दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने 140 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान भनक लगते ही दुकान संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
 

गुप्त सूचना पर हुई संयुक्त कार्रवाई

मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चक गांव निवासी संजय यादव अपनी बिना लाइसेंस वाली मेडिकल दुकान में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली सिरप की बिक्री कर रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद औषधि निरीक्षक को अवगत कराते हुए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया और चिन्हित दुकान पर अचानक दबिश दी गई। दुकान की सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने 140 बोतल प्रतिबंधित Korex Syrup बरामद कर सील कर दिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है।

आरोपी की तलाश जारी, पुलिस की लोगों से अपील

थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी संजय यादव को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि क्षेत्र में कहीं भी नशीली दवाओं या अवैध कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- जमीन के कारोबार में मजदूरों को पिलाई जा रही थी कफ सिरप, रांची में 122 बोतल कोरेक्स के साथ दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर क्राइम: जुगसलाई में प्रतिबंधित कोडीन और कोरेक्स सिरप के साथ अमजद अली गिरफ्तार, कोलकाता से जुड़े तार

यह भी पढ़ें- यूपी-एमपी के बाद बिहार में फैला प्रतिबंधित सिरप का नेटवर्क, तार नेपाल से जुड़े