विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू के कंडा पैक्स में 13.86 लाख का धान घोटाला, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:28 PM (IST)

पलामू के नावाबाजार स्थित कंडा पैक्स में 13.86 लाख रुपये के धान खरीद घोटाले का खुलासा हुआ है।

पकड़ा गया आरोपी। (जागरण)

पकड़ा गया आरोपी। (जागरण)

HighLights

  1. नावाबाजार के कंडा पैक्स में 13.86 लाख का धान घोटाला उजागर।

  2. कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता फर्जी आईडी बनाकर गिरफ्तार किया गया।

  3. फर्जी किसान आईडी से 500 क्विंटल धान की खरीद दर्शाई गई थी।

संवाद सूत्र, नावाबाजार (पलामू)। जिले के नावाबाजार प्रखंड स्थित कंडा पैक्स में धान खरीद में 13.86 लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है।

इस मामले में पैक्स के कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक सहयोगी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, कंडा पैक्स में लगभग छह हजार क्विंटल धान की खरीद हुई थी। पहले चरण में सरकार द्वारा करीब चार हजार क्विंटल धान की राशि का भुगतान कर दिया गया था, जबकि शेष दो हजार क्विंटल धान का भुगतान लंबित था।

भुगतान में देरी होने पर किसानों द्वारा पैक्स प्रबंधन पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी दौरान धान खरीद के अभिलेखों की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि फर्जी किसान आईडी बनाकर करीब 500 क्विंटल धान की खरीद दर्शाई गई, जबकि उक्त धान गोदाम तक पहुंचा ही नहीं था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पैक्स अध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह ने नावाबाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

फर्जी आईडी से निकाली राशि

पुलिस अनुसंधान में कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता की संलिप्तता सामने आई। जांच में पाया गया कि उसने फर्जी किसान आईडी तैयार कर भुगतान की राशि निकाली। राहुल ने अपनी पत्नी और मां के नाम से भी फर्जी आईडी बनाकर उनके बैंक खातों में राशि भेजी थी।

नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड राहुल गुप्ता और उसका एक साथी है। अनुसंधान में यह भी सामने आया है कि राहुल ने एक व्यक्ति के खाते में 2.45 लाख रुपये भेजे थे, जिसमें से केवल 15 हजार रुपये उस व्यक्ति के पास छोड़कर शेष राशि वापस ले ली गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- पलामू में मलय नदी के तेज बहाव में अचानक बहा ट्रैक्टर, अगले दिन दिखा सिर्फ एक टायर; VIDEO में देखें पूरा मंजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।