विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू: दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौटते समय महिला लापता, अपहरण की आशंका पर सड़क जाम

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:58 AM (IST)

पलामू के नावाबाजार में दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रही एक महिला लापता हो गई है। परिजनों ने अपहरण ...और पढ़ें

सड़क जाम करते परिजन। फोटो जागरण

सड़क जाम करते परिजन। फोटो जागरण

HighLights

  1. पलामू में दुर्गा पूजा पंडाल से महिला लापता।

  2. परिजनों ने अपहरण की आशंका पर सड़क जाम की।

  3. नावाबाजार पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

संवाद सूत्र, नावा बाजार (पलामू)। नावाबाजार थाना क्षेत्र की बसना पंचायत निवासी 30 वर्षीय गीता देवी के लापता होने का मामला सामने आया है।

गीता देवी शशि पासवान की पत्नी हैं। उनके लापता होने के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका जताते हुए बुधवार की सुबह सड़क जाम कर दिया।

इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, गीता देवी बीती रात दुर्गा पूजा पंडाल से अपने घर लौट रही थीं।

इसी दौरान वह अचानक लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनके अपहरण की आशंका जताई। इसके बाद बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क जाम कर महिला की सकुशल बरामदगी की मांग की।

सड़क जाम की सूचना मिलने पर नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गीता देवी को बरामद नहीं कर लिया जाता, तब तक वे सड़क जाम समाप्त नहीं करेंगे। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

महिला के लापता होने के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने और उनकी तलाश के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- सरायकेला में ठेले पर मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मानगो के युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल