विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में 1 मई से स्व-गणना की शुरुआत, अब घर बैठे भर सकेगें जनगणना 2027 का डेटा

Published: Fri, 01 May 2026 11:48 PM (IST)

झारखंड में 1 मई से जनगणना 2027 के लिए स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) सुविधा शुरू हो गई है, जिससे नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपना डेटा भर सकेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। (जागरण)

प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। (जागरण)

HighLights

  1. 1 मई से झारखंड में स्वगणना सुविधा शुरू।

  2. नागरिक घर बैठे ऑनलाइन भरेंगे जनगणना डेटा।

  3. पूरी जनगणना डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी।

संवाद सूत्र, विश्रामपुर(पलामू)। झारखंड में जनगणना 2027 को लेकर बड़ी पहल करते हुए 1 मई से आम नागरिकों के लिए स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा शुरू कर दी गई है।

इस नई व्यवस्था के तहत लोग अब अपने घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का पूरा विवरण दर्ज कर सकेंगे।

विश्रामपुर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान फील्ड ट्रेनर नीरज कुमार पाण्डेय ने बताया कि राज्य सरकार की 17 अप्रैल की अधिसूचना के अनुसार 16 मई से 14 जून तक जनगणना का प्रथम चरण संचालित किया जाएगा।

इस दौरान प्रगणक अपने-अपने आवंटित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी।

इसके लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा विकसित विशेष मोबाइल एप एचएलओ का उपयोग किया जाएगा।

पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं पंजीकरण

स्वगणना के तहत नागरिक आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद मोबाइल नंबर या ईमेल से लॉगिन कर परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरकर ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।

जानकारी सबमिट करने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक विशेष रेफरेंस आईडी एसएमएस या ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी। इस आईडी को प्रगणक को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा, जिसके आधार पर सत्यापन कर ऐप में प्रविष्टि की जाएगी और तब ही प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

नीरज कुमार पाण्डेय ने बताया कि भारत में जनगणना की शुरुआत वर्ष 1872 से हुई थी। जनगणना 2027 स्वतंत्रता के बाद की आठवीं तथा अब तक की 16वीं जनगणना होगी।

उन्होंने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय कार्य है, जो देश की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें- पलामू कांग्रेस में 'दो फाड़', नए DC से अलग-अलग मिलने पहुंचे पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।