यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dancer Murder Case: 'मेरी डांसर GF को मार दो', BF ने ही बिहार के शूटर को दी थी मर्डर की सुपारी
झारखंड के पलामू में हुई डांसर पूजा कुमारी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने ...और पढ़ें

HighLights
- प्रेम प्रसंग व लेन-देन के विवाद में हुई थी नर्तकी की हत्या
- पलामू पुलिस ने जपला की नर्तकी हत्याकांड का किया खुलासा
- पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपितों को किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। Dancer Pooja Kumari Murder Case : जपला की डांसर (नर्तकी) पूजा कुमारी उर्फ सावित्री 25 वर्ष की हत्या प्रेम प्रसंग व लेन-देन के विवाद में हुई थी। उसके प्रेमी संदीप कुमार ने उसकी हत्या के लिए बिहार के शूटर को 60 हजार रुपये की सुपारी दी थी।
इसका खुलासा पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार को एसपी कार्यालय सभागार में पत्रकारों के समक्ष किया। एसपी ने बताया कि नर्तकी पूजा कुमारी उर्फ सावित्री का छतरपुर थाना के करमा चराई गांव निवासी संदीप सिंह 30 वर्ष के साथ प्रेम-प्रसंग था।
रुपये के लेन-देन का विवाद था दोनों के बीच
- प्रेम-प्रसंग और रुपये के लेन-देन को लेकर संदीप का पूजा से विवाद हो गया था।
- उसने पूजा को अपने रास्ते से हटाने के लिए पड़ोसी राज्य बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत बारुण थाना के हबसपुर गांव के अपने रिश्तेदार शुभम सिंह 19 वर्ष से संपर्क किया।
- शुभम सिंह ने बारुण थाना के टेंगरा गांव के पप्पू शर्मा से संपर्क किया।
- पप्पू शर्मा पर औरंगाबाद जिला के बारुण, ओबरा, नवीनगर, मदनपुर आदि थाना में चोरी, मारपीट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट आदि मामले में केस दर्ज हैं।
पुलिस ने बताई पूरी कहानी
पप्पू शर्मा की सहमति के बाद शुभम के साथ संदीप मिला। संदीप के साथ उसका दोस्त करमा चराई का रवि विश्वकर्मा था। पप्पू शर्मा ने 60 हजार रुपया में पूजा को मारने की सुपारी ली।
उसके बाद 22 दिसंबर को रवि विश्वकर्मा के साथ बाइक से पप्पू शर्मा जपला नर्तकी के मुहल्ले में पहुंचा। रवि के नर्तकी पूजा को पहचान लेने के बाद पप्पू शर्मा ने गोली मारी थी। उसके बाद दोनों बाइक से छतरपुर की ओर भाग निकले थे।
.jpg)
पत्रकारों से बात करती एसपी रीष्मा रमेशन और पीछे खड़े आरोपित।
छतरपुर में बाइक को खड़ी करके कार से बिहार की ओर निकले, लेकिन हरिहरगंज में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
उनके शिनाख्त करने पर बारुण पुलिस के सहयोग से हबसपुर गांव से शुभम सिंह व छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा चराई से संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने उन लोगों की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त टीवीएस राइडर बाइक जेएच 03 एएल 8208, टाटा पंच कार जेएच 03 एएल 8208, सुपारी में मिले दस हजार रुपये, एक आइफोन, दो एंड्रायड मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल, एक देसी कट्टा व खोखा समेत कागजात बरामद किया है।
छापेमारी अभियान में हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मो. याकूब, हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार, लठेया पिकेट प्रभारी धर्मवीर कुमार यादव समेत विभिन्न थाना के जवान शामिल थे।
यह भी पढ़ें
जमशेदपुर में धड़ल्ले से चल रहा था नशे का कारोबार, 25 लाख की नशीली दवाएं जब्त; पुलिस को ऐसे लगी भनक
