ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल तो याद आए भीष्म नारायण सिंह, पलामू के नेता का ऐसा था राजनीतिक सफर
ब्रजमोहन राम पलामू प्रमंडल से राज्यपाल बनने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। उनसे पहले भीष्म नारायण सिंह ने विधायक, ...और पढ़ें

ब्रजमोहन राम व भीष्म नारायण सिंह की फाइल फोटो।
HighLights
ब्रजमोहन राम पलामू प्रमंडल से राज्यपाल बनने वाले दूसरे नेता।
भीष्म नारायण सिंह ने विधायक, मंत्री और राज्यपाल पद संभाला।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू प्रमंडल की राजनीतिक धरती से निकलकर राज्यपाल के संवैधानिक पद तक पहुंचने वाले नेताओं में अब ब्रजमोहन राम का नाम भी जुड़ गया है। वह प्रमंडल से राज्यपाल बनने वाले दूसरे नेता हैं। उनसे पहले भीष्म नारायण सिंह ने विधायक, राज्यसभा सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल के रूप में अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी। उनका राजनीतिक सफर न केवल राष्ट्रीय राजनीति में पलामू की भागीदारी का प्रमाण है, बल्कि सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र की अहम भूमिका को भी रेखांकित करता है।
13 जुलाई 1933 को जन्मे भीष्म नारायण सिंह पहली बार वर्ष 1967 में बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए। वर्ष 1976 में वह राज्यसभा पहुंचे। केंद्र सरकार में उन्होंने संसदीय कार्य, आवास, श्रम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और संचार मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं। इसके बाद राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन किया। वर्ष 1984 से 1989 तक वह असम और मेघालय के राज्यपाल रहे।
इस अवधि में उन्हें सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। बाद में वर्ष 1991 से 1993 तक उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इस दौरान पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास था। भीष्म नारायण सिंह का निधन एक अगस्त 2018 को हुआ।
विधायक से लेकर केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल तक का उनका सफर पलामू प्रमंडल के राजनीतिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। अब ब्रजमोहन राम के राज्यपाल बनने से प्रमंडल की यह राजनीतिक विरासत एक बार फिर चर्चा में है।
यह भी पढ़ें- ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम के बयान पर विवाद, भाजपा के लिए वोट जुटाने की बात कही
यह भी पढ़ें- चंदवा से शुरू हुआ सियासी सफर, बिहार विधानसभा से लोकसभा तक पहुंचे ब्रज मोहन राम, अब बने ओडिशा के राज्यपाल
यह भी पढ़ें- पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में किए फेरबदल
