विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टांगी से काटकर बेरहमी से हत्या, पत्नी अचानक लापता! पलामू में ओझा-गुणी या पारिवारिक विवाद में खूनी खेल

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:11 AM (IST)

पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में गुणी भुईयां की टांगी से मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद ...और पढ़ें

टांगी से काटकर बेरहमी से हत्या (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

टांगी से काटकर बेरहमी से हत्या (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पांकी के ढूब गांव में गुणी भुईयां की हत्या।

  2. धारदार टांगी से मारकर की गई निर्मम हत्या।

  3. मृतक की पत्नी लापता, पुलिस कर रही जांच।

संवाद सूत्र, पांकी (पलामू)। जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ढूब गांव में रविवार की रात टांगी से मारकर गुणी भुईयां (50 वर्ष) की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी लापता है। हत्या के पीछे ओझा-गुणी से जुड़ा संदेह या अंधविश्वास भी वजह हो सकता है। 

हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच गुणी भुईयां की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार की रात 12 बजे के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन थाना पहुंचे। ग्रामीणों को आशंका है कि हत्या की घटना को किसी करीबी ने ही अंजाम दिया है।

पत्नी के लापता होने से गहराया संदेह

मृतक की पत्नी घटना के बाद से लापता है। मृतक के दो बेटे हैं, जो घटना के दौरान घर में ही मौजूद थे। इनमें से एक बेटे की शादी हो चुकी है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि हत्या परिवार के किसी सदस्य ने की है या इसमें किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता है। ओझा-गुणी से जुड़े संदेह और अंधविश्वास के पहलू की भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है। मृतक की पत्नी लापता है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करेगी। जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक खेतीबारी का काम करता था। 

घटनास्थल थाना से करीब 25 किलोमीटर दूर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पलामू में लक्ष्मी पूजा में डीजे पर बवाल! पुलिस पर पथराव, 4 जवान घायल; आत्मरक्षा में चली 4 राउंड गोलियां


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।