पलामू में घर में घुसकर युवती से अभद्रता, विरोध करने पर मां-बाप और बेटी को टांगी से काटा
पलामू के छतरपुर में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर युवती से अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती, उसकी मां और पिता पर धारदार टांगी से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए।

मां-बाप और बेटी को टांगी से काटा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
छतरपुर में घर में घुसकर युवती से अभद्र व्यवहार।
विरोध करने पर परिवार के तीन सदस्यों पर टांगी हमला।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव में घर में घुसकर युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने और विरोध करने पर परिवार के तीन सदस्यों पर धारदार टांगी से हमला करने का मामला सामने आया है।
घटना में मां-बेटी और उनके पिता घायल हो गए। तीनों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने छतरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
युवती के साथ अभद्र व्यवहार
आवेदन के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को दिन करीब 11:30 बजे बारा गांव निवासी गीता देवी (48) अपनी 20 वर्षीय पुत्री अनुषा कुमारी के साथ घर पर थीं। इसी दौरान गांव का ही प्रेम ठाकुर (45) हाथ में धारदार टांगी लेकर घर में घुस आया और युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
गीता देवी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर टांगी से उनके और उनकी पुत्री के माथे पर वार कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के समय गीता देवी के पति गणेश साव घर पर नहीं थे। उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे घर पहुंचे।
टांगी से हमला कर दिया
आरोप है कि घर में प्रवेश करते ही उन पर भी टांगी से हमला कर दिया गया, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आवेदन में आरोप लगाया है कि घटना में आरोपी के साथ तीन-चार अज्ञात लोग भी शामिल थे।
आरोपी की पत्नी, बेटा और बेटी भी मौके पर मौजूद थे और पकड़-धकड़ कर रहे थे। इस दौरान गीता देवी के गले से सोने की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पलामू में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर लौट रही सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त; 15 घायल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।