Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में नृशंस हत्‍याकांड: पहले पिलाई शराब, फिर धारदार हथियार से किया हमला; आखिर में गोलियों से भून युवक की हत्‍या

    पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। हालांकि उस पर गोली चलाने से पहले उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। फिर एक के बाद एक दो गोली मारी गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार चौधरी के रूप में हुई है। उसका खुद का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

    By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Wed, 27 Mar 2024 11:04 AM (IST)
    Hero Image
    पलामू के चैनपुर में गोली मारकर युवक की हत्‍या।

    संवादसूत्र, चैनपुर (पलामू)। चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक को पहले शराब पिलाई गई। उसके बाद तेज धारदार हथियार से हमला किया गया और बाद में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

    घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना की पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घटना मंगलवार रात दस बजे की बताई जाती है। जब मृतक मनोज कुमार चौधरी अपने गोतिया और परिवार के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

    शराब पीने के दौरान विवाद हुआ। उसके बाद बहस हुई। इसी बहस के दौरान आरोपियों ने पहले तेज धारदार हथियार से मनोज चौधरी पर हमला किया और उसे जख्मी कर दिया। उसके बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनोज चौधरी के शरीर में दो गोली मारी गई थी।

    मृतक मनोज का रहा है आपराधिक इतिहास

    घटना के बाद मनोज चौधरी को स्वजन मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज एंड हास्पिटल ले गए गए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में मनोज चौधरी की हत्या हुई है। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है।

    इस मामले में आरोपी था मनोज

    वह गढ़वा जिला के अनराज घाटी में लूटपाट और अपहरण का आरोपी था। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

    उन्होंने बताया कि एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम पर स्वजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के स्वजनों ने पुलिस को आवेदन दिया है। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: खूंखार जंगली सूअर के खौफ से थर्राया सिमडेगा, प्रशासन ने लागू किया धारा 144; अब तक ली एक की जान और नौ घायल

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: धनबाद से टिकट मिलने के बाद सांसद पीएन सिंह से मिलने पहुंचे ढुलू महतो, पैर छूकर लिया आशीर्वाद