विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में कुसुमटांड़ फोरलेन पर अनियंत्रित टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय युवक की मौत

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:52 PM (IST)

पलामू के मेदिनीनगर में कुसुमटांड़ फोरलेन पर एक तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से 23 वर्षीय बाइक सवार युवक सुबोध कुमार की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है और स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

फोरलेन पर अनियंत्रित टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

फोरलेन पर अनियंत्रित टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. कुसुमटांड़ फोरलेन पर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

  2. मृतक 23 वर्षीय सुबोध कुमार, सुआ गांव का निवासी था।

  3. लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक पर कार्रवाई की मांग।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कुसुमटांड़ फोरलेन पर एक टेंपो की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। 

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव निवासी भुवनेश्वर कुमार सिंह के पुत्र सुबोध कुमार के रूप में हुई है। सुबोध कुमार कुसुमटांड़ फोरलेन से गुजर रहे थे। इसी दौरान देर रात तेज रफ्तार से आ रहे एक टेंपो के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

समय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुबोध गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को संभालने का प्रयास किया। हालांकि, गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो। 

हादसे की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। 23 वर्षीय सुबोध की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण लगाने और लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- पलामू: दावत खाने के 7 घंटे बाद 400 लोगों को उल्टी-बुखार, अब भोज के नमूनों की जांच से खुलेगा बीमारी का राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।