बकोरिया में निकली कलशयात्रा
सतबरवा: बकोरिया महावीर मंदिर प्रागंण में रामचरित्र मानस नवाह्न परायण यज्ञ को ले मंगलवार को कलश यात्र
सतबरवा: बकोरिया महावीर मंदिर प्रागंण में रामचरित्र मानस नवाह्न परायण यज्ञ को ले मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ 5 अप्रैल तक संचालित होगा। कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि विधायक हरेकृष्णा ¨सह मौजूद थे। प्रवचनकर्ता श्रीबजरंग दास, श्रीपरमानंद मिश्रा का प्रवचन होगा। कलश में जल सुगी झरिया नदी से उठाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयश्री राम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां पंडितजी के वैदिक मंत्रोचारण के बाद कलश स्थापित किया। मौके पर जिप सदस्य ¨चता देवी, जिला 20 सूत्री सदस्य अवधेश ¨सह चेरो, मुखिया श्यामपति देवी, शंभू उरांव, सांसद प्रतिनिधि सह कमिटी के सचिव सोनू सिकंदर, भोला प्रसाद समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।