विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में रात को खाना खाकर सोई 14 साल की आरोही, सुबह बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Published: Fri, 23 Oct 2026 02:57 PM (GMT+05:30)

पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय आरोही कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज ...और पढ़ें

14 वर्षीय आरोही कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

14 वर्षीय आरोही कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

HighLights

  1. 14 वर्षीय आरोही कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

  2. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान निधन।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के माहुर गांव निवासी 14 वर्षीय आरोही कुमारी की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। वह पप्पू राम की पुत्री थी। स्वजनों के अनुसार, आरोही गुरुवार रात खाना खाकर सो गई थी। शुक्रवार सुबह अचानक उसे उल्टी होने लगी और तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

वहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए। बच्ची की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

यह भी पढ़ें- दशहरा मनाने गांव आया था बेटा, गुमला में पिता ने टांगी से मारकर की हत्या; 40 वर्षीय कुलदीप की मौत से सनसनी

यह भी पढ़ें- पलामू के प्रभात मेहता हत्याकांड में SIT की जांच पूरी, आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नहीं मिला ठोस साक्ष्य