गोली के छर्रे से युवक जख्मी
मेदिनीनगर,तरहसी, पलामू : तरहसी थाना क्षेत्र के बेलाई गांव निवासी योगेंद्र पासवान मंगलवार को जंगल में
मेदिनीनगर,तरहसी, पलामू : तरहसी थाना क्षेत्र के बेलाई गांव निवासी योगेंद्र पासवान मंगलवार को जंगल में गोली के झटके से घायल हो गया। गोली का छर्रे का अंश बारूद आदि उसके आंख के नीचे लगा है। बताया जाता है कि जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली चालन किया। इसी दौरान गोली के झटके से वह जख्मी हो गया। उक्त युवक का तरहसी में प्राथमिक इलाज के बाद मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। बताते चलें कि योगेंद्र मवेशी चराने के लिए जंगल की तरफ गया था। इसी क्रम में गोली चलने से बारूद व उससे निकला धुआं व छर्रा उसके आंख के नीचे लग गया है। आंख में जलन होने के कारण उसका इलाज कराया जा रहा है। संसू के अनुसार उक्त युवक का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। उसके चेहरे के नीचे निशान पड़ गए हैं।