रविदास के आदर्श जीवन अपनाने की है जरूरत : विदेश
पंाकी, पलामू : संतों की वाणी मनुष्य को धर्म एवं सच्चाई के मार्ग पर ले जाती है। संत रविदास एवं अन्य
पंाकी, पलामू : संतों की वाणी मनुष्य को धर्म एवं सच्चाई के मार्ग पर ले जाती है। संत रविदास एवं अन्य संतों की कही बातों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। उक्त बातें पाकी विधायक विदेश सिंह ने कही। वे रविदास जयंती पर आयोजित दोगोला कार्यक्रम के उदघाटन मौके पर बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। श्री सिंह ने कहा कि संतों ने एक अपना जीवन सत्य एवं न्याय के लिए समर्पित कर दिया था। उनका जीवन हमारे लिए एक आदर्श है। हमें उनके बताये मागरें पर चलने की जरूरत है। दोगोला में व्यास प्रेम गिरी व राजमुनी व्यास के बीच मुकाबला हुआ। मौके पर रविदास जयंती समारोह के अध्यक्ष संयोग राम, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, सुखलाल राम, राजेन्द्र ओझा, बबलू ओझा, प्रमोद सिंह, निरंजन सिंह, संजय सिंह, शंभू साव, मंटू चौरसिया समेत काफी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।